☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: मोबाइल दुकान में सेंधमारी, लाखों के सामान उड़ा ले गए चोर 

दुमका: मोबाइल दुकान में सेंधमारी, लाखों के सामान उड़ा ले गए चोर 

दुमका(DUMKA): दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी  कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहां गुरुवार की रात मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से लाखों रुपए के सामान चोरी कर लिए गए.

मोबाइल दुकान में सेंधमारी

वहीं दुकान के मालिक  गौतम कुमार पाल के अनुसार दुकान में रखे नये मोबाइल और रिपेयरिंग के लिए आए कुछ मोबाइल जिसकी कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये है, चोर उठा ले गए. मजे की बात तो यह है कि मोबाइल दुकान से महज 50 मीटर दूर पर शिकारीपाड़ा थाना की एक अस्थाई चौकी है. जहां हर वक्त पुलिस बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को सुदृढ़ बनाने के लिए तैनात रहती है.

लाखों के सामान ले उड़े चोर

ऐसे में शिकारीपाड़ा थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होना लाजमी है. पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने इस कांड को अंजाम  दिया. दुकान मालिक गौतम ने बताया कि  दुकान के पीछे का दीवाल काटकर चोर अंदर घुसे और लाखों का सामान उठा कर ले गए.उन्होंने कहा कि अभी तक आकलन नहीं किया है कि कितने की चोरी हुई है. सारे चीजों को समझने के बाद एफआईआर दर्ज कराया जाएगा.

रिपोर्ट-पंचम झा

Published at:04 Aug 2023 01:26 PM (IST)
Tags:jharkhandDumkaBurglary in mobile shop
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.