✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: पेड़ पर लटका मिला प्रभारी प्रधानाध्यापक का शव, 6 जनवरी से था लापता, हत्या की आशंका

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:49:22 PM

दुमका (DUMKA):  छह जनवरी से लापता मसलिया के उच्च विद्यालय गोवासोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रेनतियुस हेंब्रम का शव पुलिस ने शनिवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़हरबील जंगल से बरामद किया. आशंका जताई जा रही है कि प्रधानाध्यापक की पहले हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो के जाराडीह के रहने वाले थे. सात जनवरी को ही पत्नी पुष्पलता सोरेन ने नगर थाना में सनहा दर्ज कराकर सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी. पुलिस ने शव कब्जे में लिया है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुरूप शनिवार शाम को गांव के कुछ लोग नदी पार जंगल की ओर गए तो उन्हें पेड़ से लटका हुआ शव दिखा. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद प्रशिक्षु आइपीएस सैयत हाशिमी मुस्तफा और एसडीपीओ विजय महतो भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की.  जांच में पता चला कि शिक्षक के सिर पर किसी पत्थर जैसी चीज से प्रहार किया और मौत होने के बाद पेड़ से लटका दिया. उनके पैरों से खून बह रहा था और पैरों में दोनों चप्पल भी थी. प्रशिक्षु आइपीएस ने मृतक की पत्नी से पूरे घटना की जानकारी ली. बाद में फाेरेंसिक टीम ने जांच शुरू की. पुलिस का मानना है कि पहली नजर में हत्या लग रही है. इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

पत्नी पुष्पलता सोरेन ने पुलिस को बताया कि पति छह जनवरी की शाम करीब चार बजे शिवपहाड़ चौक जाने की बात कहकर घर से निकले थे. देर शाम तक वे वापस नहीं आए. मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद निकला. हर जगह तलाश करने के बाद कुछ पता नहीं चला. नगर थाना में सन्हा दर्ज कराने के बाद परिवार के लोग लगातार तलाश में लगे हुए थे. बताया कि पति बहुत सीधे थे, उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी. फिर किसने उनकी हत्या कर दी.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsCrime newsMurder in dumkaBody of the in-charge headmaster found hangingDumka policeDead body found in dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.