✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका:मसानजोर डैम के जलाशय में पलटी नाव, एक युवक की मौत, 4 युवक तैरकर निकले बाहर

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 10:15:24 PM

 

दुमका(DUMKA):जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल मसानजोर डैम के जलाशय में रविवार को एक हादसा हो गया. घूमने निकले पांच युवकों की नाव अचानक गहरे पानी में पलट गई, जिससे एक युवक डूब गया. कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई.सूचना मिलते ही मसानजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

लकड़ी की नाव लेकर जलाशय में निकले थे युवक

जानकारी के अनुरूप पांच युवक जलाशय के किनारे खड़ी लकड़ी की नाव से जलाशय में घूमने निकले थे.सभी युवक खुद ही नाव चला रहे थे.इसी दौरान नाव गहरे पानी में पहुंचकर असंतुलित हो गई और अचानक पलट गई.

तैरना नहीं आने से डूब गया युवक

नाव में सवार पांच युवकों में से चार को तैरना आता था, इसलिए वे किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए.लेकिन एक युवक को तैरना नहीं आने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद उसके साथियों में चीख-पुकार मच गई.

मुर्शिदाबाद से घूमने आए थे सभी युवक

पुलिस के अनुसार नाव पर सवार सभी युवक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.हादसा मयूराक्षी भवन के नीचे स्थित जलाशय क्षेत्र में हुआ.

नशे में होने की भी चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार नाव पर सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे. हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मसानजोड़ डैम में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलाशय क्षेत्र में निजी नावों के संचालन और बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे पानी में जाने पर रोक नहीं लगाई जा रही हैm हादसे के बाद पर्यटक स्थल पर निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग तेज हो गई है.

Tags:DumkaDumka NewsDumka MasanzoorMasanjor damMasanjor dam AccidentDumka updateDumka breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.