✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के बाद आत्मविश्वास से लबरेज दिखे भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन,  कहा-  जीत सुनिश्चित है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:47:36 PM

दुमका(DUMKA): दुमका के गांधी मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मंच से उन्होंने दुमका तथा जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी क्रमशः सुनील सोरेन और सुरेश मुर्मू के पक्ष में आम लोगों से मतदान की अपील की. अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने उन तमाम मुद्दों को श्रोताओं के समक्ष रखा जो भाजपा का चुनावी एजेंडा है. चाहे वह बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हो, युवाओं को रोजगार देने की बात हो या फिर बहन बेटी की सुरक्षा का सवाल हो, तमाम मुद्दों पर बेबाकी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बातें रखी.

अमित शाह को देखने और सुनने गांधी मैदान में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे. कार्यक्रम के बाद दुमका से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन अति उत्साहित नजर आए. कार्यक्रम समाप्त होते ही वह शहर में जनसंपर्क अभियान पर निकले. मतदाताओं का नब्ज टटोला. इस सब के बीच सुनील सोरेन से बात की हमारे संवाददाता पंचम झा ने. सुनील सोरेन ने कहा की अमित शाह ने मंच से कार्य कर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है. कार्यकर्ता काफी उत्साहित हुए हैं. उन्होंने दुमका विधानसभा सीट से अपनी जीत को सुनिश्चित बताया.

रिपोर्ट: पंचम झा

 

Tags:Jharkhand newsDumka newsJharkhand assembly electionJharkhand assembly election 2024Bjp candidateJharkhand politicsAmit shah in dumkaJharkhand assembly election phase IlSunil sorenBjp candidate Sunil Soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.