☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल दी जाएगी सहायता राशि, उपायुक्त ने दी जानकारी  

दुमका: सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल दी जाएगी सहायता राशि, उपायुक्त ने दी जानकारी  

दुमका(DUMKA): दुमका के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2022 में जिले के सभी 10 प्रखंडों को गंभीर श्रेणी अन्तर्गत चिन्हित करते हुए सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा निधि से सुखाड़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को तत्काल अनुग्राहिक राहत प्रदान करने का प्रावधान है. कृषक परिवारों की अहर्ता के अनुसार उन्हें राशि से लाभान्वित किया जाएगा.

इन्हें मिलेगी मदद 

उपायुक्त ने बताया कि सुखाड़ से प्रभावित वैसे कृषक, जो जीविकोपार्जन हेतु मुख्यतः कृषि पर निर्भर है और जिनके द्वारा वर्ष 2022 की खरीफ में बुआई नहीं की गई हो परन्तु पारम्पारिक रूप से पूर्व में ऐसे कृषक जो बुआई का कार्य करते रहे हो, सुखाड़ से प्रभावित कृषक जो जिविकापार्जन के लिए मुख्यत कृषि पर निर्भर हैं और जिनकी फसल 33% से अधिक क्षति हुई हो, तथा भूमिहीन कृषक मजदुर जिनकी कृषि आधारित आजीविका का साधन सुखाड़ से प्रभावित हुआ हो, ऐसे परिवारों को तत्काल राहत के लिए 3,500 /- रूपये अनुग्राहित राहत की राशि देने का निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है. बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Published at:26 Nov 2022 02:03 PM (IST)
Tags:dumka newsdumkajharkhand newsdrought landfarmers moneydumka news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.