☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ

दुमका : असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ढाका गांव में मंगलवार को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया. असामाजिक तत्वों ने काली मंदिर परिसर में पॉलिथीन में भरकर प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा और हड्डी फेंक दिया. साथ ही एक व्यक्ति का नाम और मोबाइल नम्बर कागज में लिख कर भी उसके साथ रख दिया. मामले की गंभीरता को समझते हुए दुमका एडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की.

होगी कड़ी कार्रवाई

मंदिर में मांस का टुकड़ा और हड्डी फेंके जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. कुछ ही समय में लोगों का हुजूंम मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा. वहीं मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों ने मामले को लेकर भी अनभिज्ञता जताई. एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मंदिर में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Published at:03 Jan 2023 04:39 PM (IST)
Tags:Antisocial elements threw a piece of meat in the templedumka newsdumka top newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.