✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बड़ा बांध और खूंटा बांध छठ घाट का किया निरीक्षण,  पूजा कमिटी के सदस्यों से तैयारी की ली जानकारी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:18:55 PM

दुमका (DUMKA) : नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है. कल यानि 18 नवंबर को खरना होगा. झारखंड की उपराजधानी दुमका में छठ महापर्व काफी धूम धाम से मनाया जाता है. शहर के बड़ा बांध, खूंटा बांध, रसिकपुर स्थित बड़ा तालाब, पुसरो नदी तट सहित एक दर्जन से ज्यादा छठ घाटों पर काफी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुँचते हैं. छठ पूजा समिति और जिला प्रशासन द्वारा छठ घाट की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. 
 
बड़ा बांध और खूंटा बांध छठ घाट का निरीक्षण

इसी कड़ी में शुक्रवार को दुमका पहुचे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शहर के बड़ा बांध और खूंटा बांध छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छठ पूजा कमिटी के सदस्यों से तैयारी के बाबत जानकारी ली. पूजा कमिटी द्वारा मंत्री के समक्ष कुछ प्रस्ताव भी रखा गया. निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि यह लोक आस्था का महापर्व है. सदियों से यह पर्व हम मानते आ रहे है.

बन्दरजोरी छठ घाट का निरीक्षण

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आगे कहा कि यह पर्व हमें बहुत कुछ सीखने का मौका देती है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की जो अपेक्षा छठ महापर्व को लेकर सरकार से है वो जरूर पूरी होगी. वहीं विधायक बसंत सोरेन ने शहर के बन्दरजोरी छठ घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पूजा कमिटी और प्रशासन पूरी तत्परता से छठ घाट की तैयारी में जुटी हुई है. जो भी त्रुटि है उसे समय पूरा कर लिया जाएगा.

Tags:DumkaAgriculture Minister Badal PatralekhBadal PatralekhBadal Patralekh inspected Bada Dam and Khunta Dam Chhath GhaBada DamKhunta DamChhath GhatDEOGHARdeogarh newsjharkhandjharkhand newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.