✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: चोरी में नाकाम होने पर चकमा देकर फरार हुआ चोर, फिर धारदार हथियार लेकर गृह स्वामी से माफी मांगने पहुंचा, पढ़ें फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:31:48 PM

दुमका(DUMKA): दुमका नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका स्थित जरूवाडीह में स्थानीय लोगों ने एक कथित मोबाइल चोर को पकड़ लिया, उसे बिजली के खंभे में बांध दिया और इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कथित मोबाइल चोर को लेकर नगर थाना पहुंची.

चोरी की नीयत से घर में घुसा था संतोष मल्लाह

जानकारी के जरूवाडीह के लोग आए दिन मोबाइल चोरी की घटना से परेशान थे. बताया जा रहा है कि जरूवाडीह निवासी विशाल कुमार राम बुधवार को चोरी की नीयत से गांव के संतोष मल्लाह के घर में घुस गया था. घर के लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया, लेकिन घर वालों को चकमा देकर वह फरार हो गया था.

गड़ासा लेकर माफी मांगने पहुंचा, तो लोगों ने किया ये हाल

गुरुवार को कथित मोबाइल चोर विशाल संतोष के दुकान पर पहुंच गया. दिखावे के लिए तो वह संतोष से कल की घटना पर माफी मांगने पहुंचा था, लेकिन अपने साथ धारदार हथियार (गड़ासा) लेकर पहुंचा था. बात बढ़ता देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों की नजर उसके कमर में रखे गड़ासा पर चली गई. यह देख स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर बिजली के खंभे में बांध दिया.इसकी सूचना नगर थाना को दी गई. सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कथित चोर को अपने साथ लेकर नगर थाना पहुंच गई. फिलहाल पुलिस उससे पूछ ताछ कर रही है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:theft in dumkadumka policeJaruwadihJaruwadih dumkaJaruwadih newsnagar thana dumkatrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaydumkadumka newsdumka news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.