✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन सख्त, SDO ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ की बैठक

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 7:20:06 PM

Dumka: दुमका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

दोपहर 2 से रात 8 बजे तक नो एंट्री

एसडीओ ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक टीन बाजार चौक से नीचे बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव को कम करना है।

बाइक पार्किंग में लागू होगा इवेन-ऑड सिस्टम

बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए बाइक पार्किंग में इवेन ऑड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी और यातायात सुचारू रहेगा।

दुकानों के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

बैठक में व्यवसायियों से अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया। साथ ही दुकानों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई, ताकि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

वाहनों की गति 20–30 किमी प्रति घंटा तय

शहर में वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुपालन की जांच परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से की जाएगी।

बैठक में हुए शामिल

बैठक में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, एसडीपीओ विजय कुमार महतो, सदर सीओ अमर कुमार, नगर पालिका पदाधिकारी शीतांशु खलको तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsAdministration strict on improving traffic systemDumka trafficTraffic in dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.