✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: 30 हाथियों के झुंड मसलिया प्रखंड में घुसा, लोगों को सावधानी बरतने का वन विभाग ने दिया निर्देश  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:36:16 AM

दुमका(DUMKA): दुमका जिला के मसलिया प्रखंड में हाथियों का झुंड प्रवेश कर गया है. इस बाबत डीएफओ के हवाले से पीआरडी ने रिलीज जारी किया है. जारी रिलीज में वन प्रमंडल पदाधिकारी अविरूप सिन्हा ने बताया कि जामताड़ा जिला से लगभग 30 (तीस) जंगली हाथियों के झुंड ने दुमका जिला के मसलिया प्रखण्ड में प्रवेश किया है. वर्तमान में हाथी का झुंड मसलिया प्रखण्ड के वनों में आवासन कर रहा है. इस पर वन विभाग की टीम द्वारा विशेष ध्यान रखा गया है. फिर भी आवासन के दौरान उक्त हाथियों का झुंड किसी भी तटवर्ती प्रखण्ड में प्रवेश कर सकता है. ऐसी परिस्थिति में जान-माल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

ये सावधानी बरतें

हाथियों को देखने के लिए पास न जायें और न ही किसी को पास जाने दें. हाथियों के रास्ते को न रोकें और न ही भीड़ जमा होने दें. उनसे पर्याप्त दूरी बनायें रखें. हाथियों को लगातार न खदेड़ें और जंगल में उनका पीछा न करें. इससे वे क्षुब्ध और हिंसक हो जाते हैं. उक्त झुंड शांत प्रवृति का है. अतः अनुरोध है कि झुंड के विचरण में अनावश्यक अवरोध न करें और मानव हाथी द्वंद्व की परिस्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए वन विभाग का सहयोग करें.

जंगल से सटे क्षेत्र में खलिहान न बनायें और खलियानों में रात को न सोयें. खेतों-खलिहानों में रखे या घरों में रखे संग्रहित आनाज को हाथियों द्वारा खाते समय उन्हें न छेड़े और न ही परेशान करें. नुकसान का प्रधानानुसार उचित मुआवजा वन विभाग द्वारा दिया जाता है. इसे समय पर प्राप्त करने के लिए अविलम्ब निकटस्थ वन कर्मचारी/ पदाधिकारी / वन परिसर कार्यालय को सूचित करें.

हाथियों के चारों ओर कौतुहलवश भीड़ न लगायें. हाथियों को छेड़े नहीं, विशेषकर उनपर पत्थर गुलेल, तीर, जलता हुआ टायर आदि फेंककर प्रहार न करें. और नशे की हालत में अकेले बाहर कभी नहीं निकले.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:Dumka30 elephants entered Masalia blockforest department instructed peopleA herd of 30 elephantsDUMKA NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.