✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: डांस को लेकर विवाद बना जानलेवा, पत्नी ने कीटनाशक खाकर दी जान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 12:02:06 PM

दुमका(DUMKA):पति पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है, जहां छोटी मोटी नोक झोंक सामान्य मानी जाती है. लेकिन कई बार यही छोटी तकरार दुखद अंजाम तक पहुंच जाती है. ऐसा ही एक मार्मिक मामला दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली.

उत्सवी माहौल में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार की रात घर में शादी का माहौल था. मृतका सूर्या देवी के पति मनोज अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई से घर आए थे. घर में डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था और इसी दौरान मनोज डांस करने लगे. पत्नी ने उन्हें डांस करने से मना किया, लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

आवेश में उठाया खतरनाक कदम

देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर सूर्या देवी ने कीटनाशक खा लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई और तुरंत उन्हें इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

 अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या देवी की स्थिति गंभीर बनी रही और आखिरकार उनकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है, वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

पुलिस जांच में जुटी

 अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आवेश में लिया गया फैसला गलत होता है

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गुस्से या आवेश में लिया गया एक गलत फैसला पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकता है.

रिपोर्ट: पंचम झा  

Tags:Dumka NewsDumka UpdateDumka BreakingGopikandar NewsGopikandar UpdaateDumka Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.