दुमका(DUMKA):दुमका कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नालसा, नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, झालसा, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत से प्राप्त सूचना अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया.
इन केसों का किया गया निष्पादन
आपको बताये कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे मुख्य रूप से परिवारिक वाद, दुर्घटना वाद, लैंड एक्विजिशन, एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, बैंक रिकवरी, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, क्रिमिनल केस, माइनिंग केस, प्री लिटिगेशन मैटर, पुलिस एक्ट, माइनर एक्ट, एक्सक्यूटिव केस, सर्टिफिकेट केसेस, कंज्यूमर फोरम केसेस शामिल है.
कुल 32,47,05,729 रुपए की राशि का समझौता किया गया
वहीं आपको बता दें कि आठ बेंचों से कुल 9694 वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन करते हुए कुल 32,47,05,729 रुपए की राशि का समझौता किया गया.
रिपोर्ट-पंचम झा
