✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 6 बाइक चोर को गिरफ्तार, चोरी के पांच बाइक बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:49:34 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 6 बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. जिसकी निशानदेही पर चोरी के 5 बाइक को भी बरामद किया गया है. अभियुक्तों के पास से 6 मोबाइल और एक देशी कट्टा के साथ 2 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अम्बर लकड़ा ने इसकी जानकारी दी.

ये हुए गिरफ्तार

एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हाल के कुछ महीनों में दुमका शहर और आसपास के इलाके में बाइक चोरी के काफी मामले सामने आ रहे थे. बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में टीम द्वारा रामगढ़ थाना क्षेत्र के करविंधा निवासी रॉबिन कुमार मंडल को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान उसके पास से चोरी का एक बाइक और चोरी के दो मोबाइल भी बरामद हुए. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य चोरी के बाइक को भी बरामद कर लिया. जबकि बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर राखाबनी निवासी विकास कुमार, गांधीनगर मोची पाड़ा निवासी सुरेंद्र राम, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पत्थर पानी निवासी तेजामूल अंसारी, नावाडीह तेलियाचक निवासी जियाउल अंसारी तथा रामगढ़ के दोंदिया निवासी सुनीराम मरांडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से चोरी के चार अन्य मोबाइल के साथ एक देसी कट्टा एवं दो राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि इस गिरोह के कुछ सदस्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. एसपी के निर्देश पर गठित टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम, मुफस्सिल थाना के गंगाधर सिंह, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक मिश्रा, रामजी सिंह, साबिद मरांडी एवं बवन प्रसाद सिंह शामिल थे.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका 

Tags:6 bike thieves arrested in dumkafive stolen bikes recovered.dumkadumka newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.