✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: वाटर सप्लाई पाइप लूट कर भाग रहे अंतर प्रांतीय गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार, 20 लाख के पाइप लदे दो ट्रक जब्त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:31:10 PM

दुमका (DUMKA): दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के मुफस्सिल थाना और विश्वविद्यालय ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर प्रांतीय गिरोह के 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो ट्रक में भरे करीब 20 लाख के वाटर सप्लाई में इस्तमाल किए जाने वाले पाइप को भी जब्त किया गया है. 

क्या है मामला

दरअसल, यह सभी अपराधी दुमका के रिंग रोड में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास अंडर ग्राउंड वाटर सप्लाई के लिए रखे डक्टाइल आयरन पाइप को दो ट्रकों पर लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर निकल गए थे. अपराधियों ने पाइप की सुरक्षा में तैनात दो प्राइवेट गार्ड को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया था. लेकिन एक गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में गठित टीम ने जगह-जगह छापेमारी शुरू की. इस क्रम में शिकारीपाड़ा थाना के सरसडंगाल गांव के पास पुलिस बल को आते देख अपराधी ट्रकों से कूद कर जंगल की तरफ भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर 11 अपराधियों को पकड़ लिया. पाइप लदे दो ट्रक को भी जब्त किया गया.

पश्चिम बंगाल और बिहार के अरपराधी

ट्रक से जब्त पाइप की अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख बताई जा रही है. सभी अपराधी पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले हैं.  समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अंबर लकड़ा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में पश्चिम बंगाल और बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया गया है, ताकि गिरफ्तार किए गए अपराधियों का अपराधिक इतिहास पता किया जा सके.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.