✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ढुल्लू महतो vs संजीव सिंह:धनबाद की राजनीति में एक और नया अपडेट,क्या  होगा आभार यात्रा से !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 7:23:23 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की राजनीति में एक और नया अपडेट सामने आया है.  वैसे तो नगर निगम चुनाव के बाद से ही लगातार धनबाद में राजनीति की रंग बदल रही है.  कभी कोई किसी पर भारी पड़ने की कोशिश कर रहा है, तो कोई कभी किसी पर. सांसद ढुल्लू महतो और मेयर संजीव सिंह के बीच की तल्खी जग जाहिर हो चुकी है.  

सिंह मेंशन की कतरास- बाघमारा में सक्रियता चर्चा में

 इधर, सिंह मेंशन की कतरास- बाघमारा में सक्रियता चर्चा में है.  इस बीच अभी-अभी खबर मिली है कि रविवार को कतरास के भगत सिंह चौक से मेयर निर्वाचन के बाद आभार यात्रा निकाली जाएगी.  बताया गया है कि स्टेशन रोड ,कतरास  पहुंचकर यह आम सभा में बदल जाएगी. यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद मेयर  संजीव सिंह होंगें.

कतरास में निकाली  जाएगी आभार यात्रा

 अधिक से अधिक समर्थकों के उपस्थित होने की अपील की गई है.  आभार यात्रा का समय संध्या 5:00 बजे बताया गया है.  बता दें कि कतरास -बाघमारा में सिंह मेंशन की लगातार सक्रियता बढ़ रही है.  मेयर संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने तो यहां तक संकेत दे दिया है कि अगले विधानसभा चुनाव में वह बाघमारा से चुनाव लड़ सकते हैं और इसके लिए वह कतरास -बाघमारा में जनता मजदूर संघ को लगातार मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

Tags:DhanbadJharkhandKatrasPoliticsyatraDhanbad NewsSanjeev SInghDhullu Mahto newsSanjeev singh update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.