✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बढ़ती लोकप्रियता की वजह से नशेड़ी गैंग ने किया था कांग्रेसी नेता इकबाल पर जा'नलेवा हमला, जानिये गिरफ्तार अपराधियों ने और क्या उगले राज़

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:19:21 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): बिष्टुपुर में बीते दिन कांग्रेसी नेता इकबाल पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना के मुख्य आरोपी नशेड़ी गैंग के सलमान और उसके भाई अरमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी कांग्रेसी नेता की हत्या करना चाहता था. आरोपी कांग्रेसी नेता की बढ़ती लोकप्रियता से जलता था. इसी वजह से घटना को अंजाम दिया. इस मामले में शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है.        

हथियार, कार और स्कूटी बरामद

पुलिस ने दोनोँ की निशानदेही में एग्रिको स्थित आवास से एक हथियार भी बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी और भागने में इस्तेमाल होने वाला कार बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक इलाके में वर्चस्व को लेकर सलमान इकबाल की हत्या करना चाहता था. घटना को अंजाम देने के बाद वह सेंट्रो कार से फरार हो गया. इसमें उसके भाई अरमान ने मदद की थी.

अबतक 15 लोगों की हुई गिरफ़्तारी

बता देँ कि धातकीडीह निवासी कांग्रेस नेता मो इकबाल पर सलमान ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. हालांकि इस घटना में इकबाल बाल-बाल बच गया था. घटना के बाद इकबाल के बयान पर पुलिस ने 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. छापेमारी करते हुए पुलिस ने मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया था. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी सलमान और उसके भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा,जमशेदपुर   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.