☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सूर्य ग्रहण के कारण दीपावली के बाद के त्योहार बढ़ जाएंगे आगे, जानिए डिटेल्स

सूर्य ग्रहण के कारण दीपावली के बाद के त्योहार बढ़ जाएंगे आगे, जानिए डिटेल्स

धनबाद(DHANBAD): 25 अक्टूबर को धनबाद में अपराह्न 4:03 से सूर्य ग्रहण लग रहा है जो कि 5:27 तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के कारण दीपावली के एक  दिन बाद मनाए जाने वाले त्योहार आगे बढ़ जाएंगे. इस साल दिवाली 24  अक्टूबर को है लेकिन सूर्य ग्रहण 25 को होने के कारण गोवर्धन पूजा और अन्नकूट 26 को मनाए जाएंगे. इसके अगले दिन 27 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त पूजे  जाएंगे. 25 अक्तूबर को अक्षांश अनुसार धनबाद में 4:03 बजे सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो कि 5:27 बजे तक रहेगा.  यह सूर्यग्रहण आंशिक होगा. संध्या 5:07 बजे सूर्यास्त होगा. 

दीपावली की रात्रि पूजा के बाद मंदिरों के पट बंद होंगे

पंचांग गणना के अनुसार दीपावली की रात्रि पूजा के बाद मंदिरों के पट बंद होंगे तो उसके बाद सूर्यग्रहण के मोक्ष के ढाई घंटे के उपरांत ही खुलेंगे. 24 अक्तूबर दीपावली की रात्रि में ही ग्रहण का सूतक लग जाएगा. जब चंद्रमा, पृथ्वी व सूर्य के बीच में आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, उस समय पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य ग्रहण दिखाई देता है. ऐसा अक्सर अमावस्या के दिन होता है, लेकिन जब चंद्रमा की स्थिति सूर्य और पृथ्वी को मिलाने वाली सरल रेखा के समीप होती है, तब आंशिक ग्रहण होता है. काशी पंचांग के अनुसार सूतक रहने के कारण 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है. एक दिन बाद 27 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज होंगे. चित्रगुप्त पूजा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है. 

Published at:19 Oct 2022 01:05 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.