✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वर्क ऑर्डर की कमी का असर, टाटा मोटर्स में 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 12:31:47 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टाटा मोटर्स में वर्क ऑर्डर की कमी का असर अब उत्पादन व्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए कंपेंसेटरी ऑफ और ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. इस संबंध में कंपनी की ओर से दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार 29 मई, 30 मई और 1 जून को कर्मचारियों को कंपेंसेटरी ऑफ दिया जाएगा, जबकि 2 जून से 4 जून तक प्लांट में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. बीच में 31 मई रविवार का साप्ताहिक अवकाश पड़ने के कारण कंपनी में लगातार सात दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा. कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था सभी डिवीजन, विभाग और जनरल ऑफिस पर लागू होगी. हालांकि फाउंड्री डिवीजन में 29 और 30 मई को सामान्य रूप से काम होगा, क्योंकि वहां प्रतिपूरक अवकाश लागू नहीं किया गया है. जिन कर्मचारियों को इन दिनों काम पर बुलाया जाएगा, उन्हें बाद में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रतिपूरक अवकाश लेने का निर्देश दिया गया है.
 29 और 30 मई को ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 31 मई तक तथा 1 जून को काम करने वालों को 30 जून तक अपना कंपेंसेटरी ऑफ लेना होगा. कंपनी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 15 मार्च, 29 मार्च और 19 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश के दिन कर्मचारियों से काम लिया गया था, जिसके बदले अब प्रतिपूरक अवकाश दिया जा रहा है. वहीं विभागाध्यक्षों को आवश्यक सेवाओं और कॉमन सर्विसेज के संचालन के लिए अलग से समन्वय करने का निर्देश दिया गया है. दूसरे सर्कुलर में 19 मार्च को हुए समझौते का हवाला देते हुए 2 से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर लागू करने की जानकारी दी गई है. इस अवधि में प्रभावित कर्मचारियों को आधे दिनों के लिए अपना पीएल या सीएल उपयोग करना होगा, जबकि शेष अवधि का सामान्य वेतन कंपनी की ओर से दिया जाएगा. साथ ही, ब्लॉक क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा, उन्हें अनिवार्य रूप से कार्यस्थल पर उपस्थित रहना होगा.

Tags:Tata motorsJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsViral newsBreaking newsTatanagarTelco

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.