✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महज 50 रुपए के कारण तीन लोगों ने कर दी फैक्ट्री कर्मी की हत्या, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:12:26 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के भडांरीडीह के आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय जावेद अंसारी की हत्या तीन लोगों ने सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने उन्हें नशा करने के लिए 50 रुपए नहीं दिए. आरोपी का नाम साकिब, मस्तान और तोफिक हैं. फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं. घटना शनिवार की देर रात की है. दूसरे दिन रविवार को आजाद नगर के लोगों ने मृतक जावेद का शव नेताजी चौक में रखकर जाम कर दिया. मृतक एक फैक्ट्री में काम करता था. जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और डीएसपी संजय राणा के साथ नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और पचम्बा थाना प्रभारी सौरभ राज भी पुलिस जवानों के साथ रोड जाम स्थल पर पहुंचे, और परिजनों के साथ ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम हटाया. 

लोगों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार मृतक जावेद अपने दो दोस्तो सागर और इल्यास के साथ मुफ्फसिल थाना इलाके के खुटवाब मुहर्रम का अखाड़ा देख कर लौट रहा था. इसी दौरान तीनों जब भंडारीडीह के आजाद नगर के पास पहुंचे, तो तीनों आरोपी साकिब, मस्तान और तौफीक ने मृतक जावेद को घेर लिया और उससे नशा करने के लिए 50 रुपए की मांग करने लगे. उन्हें पैसे नहीं देने पर तीनों आरोपी जावेद से उलझ गए. इसके बाद जावेद का एक साथी वहा से भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहा. जबकि जावेद को तीनों ने पीटना शुरू कर दिया. इसी में जावेद को तीनों आरोपी ने गंभीर रूप से पीटा और तेज धारदार हथियार से गला रेतकर मार दिया. घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने रविवार को शव को सड़क पर रखा घंटों प्रदर्शन भी किया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आरोपियों को जल्द पकड़े का आश्वासन दिया और जाम हटवाया.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.