✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किरीबुरू में भारी वर्षा से नदी-नालों का जल स्तर बढ़ा, सड़कों पर भी जलजमाव         

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:23:43 AM

चाईबासा (CHAIBASA): सारंडा और लौहांचल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ऊंची पहाड़ियों से वर्षा का पानी नीचे उतरने से प्राकृतिक नदी-नालों के जल स्तर में भी भारी वृद्धि देखी जा रही है. तमाम नदी-नालें उफान पर हैं. गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा आदि नीचे के क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. किरीबुरू स्थित फुटबॉल मैदान से सटे सड़कों पर भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. 11 अगस्त की रात से वर्षा ने अपनी रफ्तार काफी तेज कर दी है. पूरे क्षेत्र में नॉन स्टॉप भारी वर्षा जारी है. वहीं, किरीबुरू और सारंडा क्षेत्रों में एक सप्ताह तक निरंतर भारी वर्षा होने की बात कही जा रही है. साथ ही इस वर्षा की वजह से विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की तरफ से आयोजित होने वाली हर घर तिरंगा अभियान समेत अन्य कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं. इस बार 15 अगस्त को भी भारी वर्षा होने का संकेत मिल रहा है. इससे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम प्रभावित होने की संभावना है.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, चाईबासा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.