✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार से आए दारु पीने युवकों ने होटल के संचालक और पार्टनर को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:16:45 AM

कोडरमा(KODERMA): कोडरमा मे डबल मर्डर  केस मामले ने सभी को दहशत में डाल दिया हैं. बता दे कि शनिवार की रात कोडरमा के एक होटल के संचालक और उसके पार्टनर की गोली मार कर हत्या कर दी गई  है. दरअसल बाघीटांड मे रांची पटना रोड के किनारें होटल शांति मोटर में बीते रात चार पांच लोग वहां पहुंच कर खाना खाया साथ ही जम कर शराब भी पिया और बिना पैसा दिए वे लोग चुपचाप वहां से निकलने लगें, तभी होटेल के संचालक द्वारा उन्हें रोक कर पैसा मागां गया तो  वह लोग होटल संचालक और उसके पार्टनर के साथ बहस करने लगें जिसके बाद मामला इतना बढा कि अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दिया और वहां से निकल गए. लेकिन कुछ देर बाद आरोपी होटल मे आए और दोनों पर अंधाधुन फायरिंग करने लगे. जिसके बाद मौके पर ही होटेल के संचालक और उसके पार्टनर की मौत हो गई, अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे कर वहां से निकल गए.

बिहार से कोडरमा दारु पिने आए थे आरोपी

बता दे कि बिहार में दारु बंद होने पर बिहार के लोग झारखंड आकर अकसर दारु पी कर रंगदारी करते है. दरअसल इस घटना के बाद आस-पास के लोग वहां पहुचें और उन दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इस मामले की सुचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की छान-बीन कर सीसी-टीवी फुटेज को खंगालना शुरु कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

पैसा न देने पर हुआ विवाद 

वहीं पुलिस को इस मामले में जल्द ही सफलता मिली गई.  बता दे कि पुलिस ने अपराधियों की कार बरामद कर इस हत्याकांड मे शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. मामले की पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि शाम में खाना खाने के बाद पैसा न देने पर होटल के संचालक के साथ आपसी विवाद हुआ फिर होटल से अपराधी निकले और तिलैया पहुंचे लेकिन फिर कुछ देर बाद अपराधी वापस आकर वारदात को अंजाम दे कर वहां से निकल गया.

Tags:jharkhand gang-rapejharkhand district administrationjharkhand crimejharkhandcrime in jharkhandjharkhand newsjharkhand policecrime cases in indiacasejharkhand latest rape casehindi newstop newsbreaking newsdumka gangrape incident8-10 accused gang-raped the womanlatest rape newsjharkhand latest newsrepublic bharatlatest hindi newsnews jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.