✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नशेड़ी ऑटो ड्राइवर का बीच सड़क पर ड्रामा, सड़क किनारे खड़े 4 से 5 दुकानों को रौंदा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:56:12 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में नशे में धुत एक ऑटो चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां बीच सड़क पर चालक ने घंटो ड्रामा किया. नशे के हालत में ऑटो चालक ने पहले सड़क किनारे खड़े 4 से 5 दुकानों को रौंद दिया. इतना ही नहीं इसके बाद कपड़े खोल कर सड़क पर पहले अपने ऑटो को तोड़ने लगा फिर अन्य ऑटो आसपास से जो गुजर रहे थे तो उस पर हमला करने लगा. इस पूरे ड्रामे को वहां मौजूद लोगों ने रिकार्ड कर लिया है, जिसके बाद हर कोई इस वीडियो को देख हैरान है.

सड़क पर आने से डरे लोग

ऑटो चालक नशे में इतना धूत था की उसे किसी भी बात का कोई अंदाजा नहीं था. राह चलते वो किसी से भी भीड़ जाता. इस दौरान नशे की हालत में चालक का उत्पाद देख आसपास के लोग भी डर सहम गए, लोग सड़क पर आने से कतरा रहे थे, किसी भी वाहन पर नशे की हालत में ऑटो चालक डंडों से हमला कर देता था. सड़क किनारे लगे दुकान को चालक ने तहश नहस कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस

इस ड्रामे को देख धीरे-धीरे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच नशे की हालत में ऑटो चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, इस इस घटना में कई फल दुकानों को बड़ा नुकसान हुआ, तो दूसरी तरफ कई वाहनों में भी क्षति हुई है, फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गए, तब जाकर मामला शांत हुआ.

 

Tags:Drunk auto driverdriver's dramatrampled 4 to 5 shops standing on the roadsideJHARKHANDUPDATEJHARKHANDJHARKHANDLATSTNEWSTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.