✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पश्चिम बंगाल का ड्रग पेडलर सरायकेला में गिरफ्तार, 352 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कई सामान बरामद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:51:59 PM

सरायकेला(SARAIKELA): जिले के आदित्यपुर पुलिस को ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के ड्रग पेडलर सैयदुल रहमान उर्फ बाबू अली को 352 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसी कड़ी में इनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. जहां शिवा नर्सिंग होम के पास इनोवा कार से एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम सैयदुल रहमान बताया जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत तहमोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

352 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कई सामान बरामद

पुलिस ने इसके पास से 352 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन 29.81ग्राम, दो पुड़िया भूरे रंग का पाउडर वजन 5.74 ग्राम, एक इनोवा कार, मिक्सर, ब्राउन शुगर पैकिंग के लिए प्लास्टिक पैकेट, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में मुख्य रूप से आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र टूडू, एएसआई रासबिहारी यादव, अनिल सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर   

Tags:Drug peddlerDrug peddler of West BengalDrug peddler of West Bengal arrestedarrested in SaraikelaSaraikela352 pudias of brown sugaradityapur policejamshedpurjharkhandnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.