✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ के पतरातू में नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 4:30:36 PM

रामगढ़(RAMGARH):रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है.जहां एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन रोड स्थित नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के पास की गई, जहां बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया.तलाशी लेने पर उनके पास से 10.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.

 ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

 पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू की.पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े एक और व्यक्ति का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान विक्की कुमार सिंह, दीपक सिंह और अर्जुन कुमार महतो के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार ये सभी इलाके में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे और ब्राउन शुगर की सप्लाई में शामिल थे.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकद रुपये भी बरामद किए है.बताया जा रहा है कि मोबाइल के जरिए ये लोग ग्राहकों और सप्लायर से संपर्क करते थे.पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.पतरातू एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है और नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

रिपोर्ट-अनुज कुमार

Tags:PatratuRamgarhJharkhandDrugBustBrownSugarHeroinSeizureNDPSActCrimeNewsPoliceActionAntiCrimeDriveDrugTraffickingBreakingNewsJharkhandNewsSDPOArrests

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.