✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे वाहन चालक, परिचालन बंद होने से श्रद्धालुओं को बासुकीनाथ जाने में हो रही परेशानी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:30:02 PM

देवघर(DEOGHAR): तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे देवघर में देखने को मिल रहा है. देवघर से बासुकीनाथ जानेवाले बम बस स्टैंड पर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और यह आरोप लगा रहे हैं कि बस और गाड़ी की सुविधा श्रद्धालुओं को नहीं मुहैया कराई जा रही है. दरअसल जिले के ऑटो चालकों और छोटे वाहन चालकों ने जिला प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपनी गाड़ियों को बंद कर दिया है. जिस वजह से टेंपो और टुकटुक से जाने वाले श्रद्धालु परेशान हैं.

पढ़ें क्या है श्रद्धालुओं का आरोप

श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि यदि टेंपो और टेकर की सुविधा नहीं मिलेगी तो लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु बासुकीनाथ तक कैसे पहुंच पाएंगे. श्रद्धालुओं ने कहा कि सुबह से ही वह बासुकीनाथ जाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई गाड़ी नहीं मिल रही है. सिर्फ बसें चल रही है, लेकिन लोगों की भीड़ की वजह से बसों की संख्या कम पड़ गई है.

पढ़ें क्या है ऑटो चालकों की मांग

वहीं अपने गाड़ियों को बंद करने को लेकर ऑटो चालकों ने बताया कि प्रशासन की मनमानी की वजह से उन्होंने अपने गाड़ियों को बंद किया है. 1 साल के इंतजार के बाद उन्हें मौका मिलता है कि वह कुछ पैसा कमा सके, लेकिन प्रशासन जिस तरह से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है इससे कहीं ना कहीं ऑटो चालक परेशान है. ऑटो चालकों ने कहा कि यह बंदी प्रशासन और बस एसोसिएशन के खिलाफ किया गया है, क्योंकि ऑटो चालक ऑन के पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है. फिलहाल बस स्टैंड के पास हजारों की संख्या में बम गाड़ियों के इंतजार में खड़े हैं ताकि वह समय पर बासुकीनाथ पहुंच सके.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:deoghar administrationauto driver of deogharstrike of auto drivers in deoghardeoghar mandirbaba vaidhnathbashukinath mandirbashukinath mandir dumkabashukinath mandir jharkhandjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaydeoghardeoghar newsdeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.