✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चलती ट्रक में चालक की गोली मार कर हत्या, शव को फेंका सड़क किनारे, दो महीने बाद गिरफ्त में अपराधी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:15:33 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बढ़ेत गांव के पास सड़क किनारे पुलिस ने 3 अप्रैल 2025 एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था. गोली मार कर उसकी हत्या की गई थी. दो महीने बाद दुमका पुलिस ने हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य दो अपराधियों की तलाश जारी है.

शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने हत्याकांड का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि समस्तीपुर से ट्रक वाहन सं0- NL 01 AC 0082 में धान लोड कर वर्द्धमान जा रहे ट्रक गायब है और ट्रक के ड्राईवर सह मालिक दिलीप राउत भी गायब है. इनके परिजनो को शव एवं कपड़ा दिखाने पर परिजनों द्वारा दिलीप राउत पे०- स्व० शिवनाथ राउत सा०-बरदेहिया थाना सारण जिला छपरा (बिहार) के रूप में पहचान किया गया. अनुसंधान के क्रम में काण्ड में संलिप्त संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में पता चलते ही पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा 5 जून 2025 को बिहार के बांका जिला के सुइया थाना के जेरुवा निवासी प्रेम कुमार गोस्वामी को घर से पूछ-ताछ हेतु हँसडीहा थाना लाया गया. गहनता से पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार किए और अपने साथ काण्ड में संलिप्त अन्य दो व्यक्ति संदीप गोस्वामी एवं संजय यादव का नाम बताया. उसने स्वीकार्य किया कि धान और ट्रक बेचने के नियत से ट्रक ड्राईवर सह मालिक दिलीप राउत को चलती ट्रक में गोली मारकर हत्या कर दी गई. शव को रोड किनारे फेंक कर धान लोड ट्रक लेकर फरार हो गया. देवघर जिला में धान को बेच दिया गया तथा सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर उसमें आग लगा दी गई. पुलिस ने जली हुई ट्रक को भी जप्त किया है.

रिपोर्ट: पंचम झा

Tags:Jharkhand newsDumka newsDriver shot dead in a moving truckDumka policeCrime news dumkaCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.