✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के साहिबगंज गंगा हादसे में गोबिंदपुर का चालक लापता, गंगा में वाहन सहित डूबा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:12:35 PM

धनबाद(DHANBAD: झारखंड के साहिबगंज में शुक्रवार की सुबह हुए गंगा में  जहाज हादसे का कनेक्शन धनबाद से जुड़ गया है. इस हादसे में गोविंदपुर के सरफुद्दीन का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है. इलाके में उनकी सलामती की दुआएं की जा रही है. गोविंदपुर से दर्जनों लोग साहिबगंज पहुंच गए हैं और बचाव कार्य में  मदद कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह हुए जहाज हादसे में धनबाद ,गोविंदपुर के चालक सरफुद्दीन का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है. यह हादसा शुक्रवार की सुबह उस समय हुआ जब साहिबगंज- मनिहारी के बीच बनने वाले गंगा पुल के लिए सामग्री लेकर जहाज साहिबगंज के  घाट से रवाना हुआ था. उसी जहाज पर स्टोन चिप्स लोड हाईवा के साथ चालक सरफुद्दीन अंसारी भी सवार था. 
 
जहाज का संतुलन बिगड़ा और हो गया हादसा 

जहाज का संतुलन बिगड़ने से हाईवा के साथ चालक भी डूब गया. उसकी तलाश जारी है.  सरफुद्दीन पुल निर्माण में सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी में 2 वर्षों से कार्यरत है और वह कंपनी का हाईवा चलाता था. शुक्रवार की सुबह जिस समय यह घटना घटी, उस समय घना कोहरा छाया हुआ था. इस घटना की सूचना जब धनबाद के गोविंदपुर में पहुंची तो लोग  परेशान हो गए. गांव के दर्जनों लोग साहिबगंज पहुंच गए है. दिलीप बिल्डकॉन कंपनी मध्य प्रदेश की कंपनी है और यह घटना सुबह 8:00 बजे की बताई गई है. इस घटना के बाद गोविंदपुर के फुफुआडीह   में मातम पसरा हुआ है. परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsSahibganj Ganga accidentDriver of Gobindpur missing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.