✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा कार्यालय में ड्रेस कोड, जानिए विस्तार से

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:02:19 PM

रांची(RANCHI):: हम आपको बता दें कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने एक नया प्रयोग शुरू किया है.झारखंड में भी यह शुरू हो रहा है.यहां के लोगों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है. यूनिफॉर्म में सभी नजर आएंगे.
जानिए किस तरह के लोग रहेंगे यूनिफॉर्म में
अगर हम झारखंड बीजेपी की बात करते हैं तो आपको मैं बताता हूं कि पार्टी ने एक यूनिफॉर्म तय किया है. यूनिफॉर्म में बीजेपी लिखा होगा. यह यूनिफॉर्म पार्टी कार्यालय के स्टाफ यानी कर्मचारी पहनेंगे.पार्टी के नेताओं का कहना है कि इससे स्पष्ट होगा कि कार्यालय के स्टाफ कौन हैं. बाहर से आने वाले लोगों को कई बार कंफ्यूजन हो जाता है कि कार्यालय का स्टाफ कौन है. राष्ट्रीय कार्यालय से लेकर अन्य प्रदेश के कार्यालय में भी इसी तरह का यूनिफॉर्म लागू हो रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष चौहान संगठन महामंत्री ने की बैठक
रांची के हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लगभग डेढ़ दर्जन स्टाफ हैं जो यहां अपनी सेवा देते हैं. इसके बदले इन्हें वेतन मिलता है. इन्हीं स्टाफ को यूनिफॉर्म दिया जाएगा. सभी स्टाफ के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे.कार्यालय का संचालन किस तरीके से बेहतर हो, इन सब चीजों पर चर्चा हुई. स्टाफ से सुझाव भी मांगे गए. इस बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने भी अपनी ओर से सुझाव दिए.

Tags:Dress code in BJP officeknow in detailBJP jharkhandbjp office ranchijharkhnadbjp president babulal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.