✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, अब रोड पर ही बह रहा है नाली का पानी, जानिए कहां का है मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:29:13 AM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA):  लंबे इंतजार के बाद शनिवार की देर संध्या को शहर में झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. तापमान नीचे आया तो गर्मी का प्रकोप भी कुछ हद तक कम हुआ. हालांकि इस दौरान सरकारी सिस्टम का स्याह पहलू भी सामने आया. लगभग एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद शहर की सड़कों पर नाली का पानी बहना शुरू हो गया. आलम यह रहा कि स्टेशन रोड, जवहार टॉकीज के कई इलाको में नाली का पानी रोड पर जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

बारिश से जलमग्न हुए जमशेदपुर के कई इलाके, ड्रेनेज सिस्टम फेल

गंदगी का अंबार

शहर में हुई पहली बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी. यह विभाग शहरवासियों को बरसात के पहले नालों और नालियों की सफाई का दावा करता है. पहले दिनों की बात करें तो बरसात से पहले ही नगर परिषद नाली की सफाई करवाती थी. लेकिन इस बार नाली की आधी-अधूरी सफाई करवा कर छोड़ दिया गया. जिसके वजह से नाली का पानी रोड पर बहना शुरू हो जाता है. वहीं दूसरी ओर नगर परिषद बड़ा-बड़ा दावा कर रहे है कि शहर को क्लीन बनाना है. लेकिन हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. हालांकि नगर परिषद ने कुछ-कुछ जगह पर डस्टबिन भी लगाया गया है. लेकिन गंदगी डस्टबिन में नहीं नीचे रोड पर पड़ा रहता है और वहां कचड़ा रोड पर पूरा तरह से फैला रहता है. जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

रिपोर्ट: अमित किमार, झुमरी तिलैया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.