✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डॉ सुनील खवाड़े बने झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट प्रेसिडेंट, सौगता कर बने उपाध्यक्ष

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 25, 2025,
Updated: 9:48 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर के एक स्कूल में 39 वें जूनियर बॉयज और 53 वें वुमेंस स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया . आज फाइनल बॉयज टीम गोड्डा और हजारीबाग के बीच खेला गया. इस मैच में गोड्डा जिला की टीम ने हजारीबाग को 2 गोल से हरा कट खिताब पर कब्जा जमाया. वही प्रतियोगिता के तीसरे स्थान के लिए टाटा ने देवघर को 18/17 गोल  से हरा कर तीसरा स्थान पाया. जबकी गर्सल्स की सरायकेला और गोड्डा के बीच हुए फाइनल मुकाबला ममें सरायकेला ने गोड्डा को 6 गोल से हरा कर विजेता बनी. इस ग्रुप में तीसरे स्थान के लिए दुमका ने देवघर को 4 गोल से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाड़ी महिला में रिमझिम और बेस्ट गोलकीपर सरायकेला के अदिति कुमारी को दिया गया. जबकि बालक वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी अक्षय कुमार गोड्डा से जबकि बेस्ट गोलकीपर रणवीर राज देवघर को दिया गया. रेफरी की भूमिका तृषा,अनिल कुमार,मोहम्मद इम्तियाज,विशाल कुमार, सत्या कुमार, मीरा मिश्रा,रोशनी कुमारी,तृषा कुमारी,नागमणि पासवान ने निभाई. फाइनल में मुख्य अतिथि देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े जबकि विशिष्ट अतिथि डी एस ए सचिव आशीष झा ,आर के वि वि एम के निर्देशक सौगाता कर और झारखंड हैंड बॉल संघ के सचिव इमरान मसूद खान मौजूद थे. विजेता और उपविजेता  टीम को ट्रॉफी  देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े dsa सचिव आशीष झा, rkvvm के निदेशक सौगता कर द्वारा दिया गए. इस आयोजन को सफल बनाने में संघ के मुख्य संरक्षक डॉ जेसी राज, चेयर मैंन संजय मालवीय,अध्यक्ष नवीन शर्मा,सचिव राजेश रंजन,संयुक्त सचिव प्रीतम भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुनील कुमार,तृषा कुमारी ,वीर कुमार,सहित सभी खिलाड़ी लगे हुए थे. इस प्रतियोगिता के बाद नेशनल प्रतियोगिता के लिए झारखंड हैंडबॉल की टीम की घोषणा भी की गई है जिसमें रिमझिम कुमारी,अर्चना,पूजा कुमारी,मीनू कुमारी,साक्षी कुमारी,आयुषी शंकर,अंशु कुमारी,लक्ष्मी भारद्वाज,लक्ष्मी कुमारी,स्तुति कुमारी,मनीषा वास्की,रिशु मुर्मु, प्रिया पायल मुर्मु,स्मृति बेसरा,जैसमी जोसेफ हेंब्रम,अनुप्रिया टुडू,साक्षी भारद्वाज . जबकि कोच में अदिति कुमारी,और अभिषेक कुमार का चयन हुआ. प्रतियोगिता के बीच मे ही खबर मिली की देवघर ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े को झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन का जॉइंट प्रेसीडेंट और सौगात कर को उपाध्यक्ष का सौगात मिलने से प्रतियोगिता के आयोजन पर चार चांद लग गया.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsDr. Sunil KhavadeDr. Sunil Khavade became the joint president of Jharkhand Handball AssociationJharkhand Handball AssociationSaugata Kar became the vice president

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.