✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक डॉ सतीश कुमार पहुंचे दुमका, युवाओं को स्वाबलंबी बनने पर दिया जोर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:15:00 PM

दुमका(DUMKA): स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम की शुरुआत 12 जनवरी 2022 को दिल्ली में की गई थी. जिला स्तर तक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक डॉ सतीश कुमार दुमका पहुंचे. परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक संगठनों को मिलाकर स्वाबलंबी भारत अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इसका उद्देश्य भारत में बेरोजगारी को खत्म करना और रोजगार सृजन के नए अवसर खड़े करना है. इसके लिए देश की युवा शक्ति को उद्यमिता, स्वदेशी एवं सहकारिता का मार्ग अपनाने को कहा जा रहा है. इस तीनों को अगर हमारे युवा अपनाएंगे तो भारत के युवा रोजगारयुक्त हो सकते हैं.

रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन जाएंगे युवा

उन्होंने कहा कि अभी धारणा है कि सरकारी नौकरी ही रोजगार होता है. इस अभियान को सफल बनाने में सबसे बड़ी चुनौती मानसिकता परिवर्तन की है. रोजगार की गलत परिभाषा लोगों को बताई गई है. युवा अगर इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तो वह रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन जाएंगे. उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा देश को 45 प्रांतों में बांटा गया है और सभी प्रांतों के कुल 739 जिलों में इस अभियान की शुरुआत की गई है जहां टीम का गठन हो गया है. अभियान को गति प्रदान करने के लिए वे छह दिवसीय बिहार झारखंड के प्रवास पर हैं और इसी कड़ी में दुमका पहुंचे हैं जहां युवाओं के साथ बैठक आयोजित की गई.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.