✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पहुंचे डॉ दिनेशानंद, कहा -भ्रष्टाचार के खिलाफ घेरे प्रखंड और मुख्यालय को 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:26:05 PM

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर कार्यालय में झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जन आंदोलन कार्यक्रम को लेकर एक बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश प्रभारी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी  उपस्थित हुए. डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी  ने कहा कि  झारखंड में विधानसभा चुनाव हुए लगभग तीन वर्ष बीत चुके, इन तीन वर्ष के कालखंड में झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं. बढ़ते हुए अपराध के कारण आम नागरिक दहशत में हैं. पूरे प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है. ऐसे में प्रांतीय नेतृत्व ने यह निर्णय किया कि हम प्रखंड कार्यालय और जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे.  धनबाद जिला महानगर का यह इतिहास रहा है की किसी भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाते हैं, इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जल्दी से जल्दी मंडल स्तर की बैठक कर ली जाये. 

7 से 14 नवंबर के बीच होंगे कार्यक्रम 

 यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर पूरे प्रदेश में 7 से 14 नवंबर के बीच में होने है. जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ने कहा की झारखंड में खनिज संपदा की  लूट हो रही है.  नगर निगम चुनाव झारखंड में होने हैं लेकिन ओबीसी आरक्षण के बिना यह चुनाव करवाने की घोषणा राज्य सरकार ने किया है, जो कि निंदनीय है.  इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर प्रखंड और अंचल कार्यालय का घेराव करेगी.  बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रवण राय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय झा के हाथो हुआ.  बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, हज कमेटी के झारखंड के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, उमेश यादव, जिला मंत्री कंचन चौरसिया, सुमन अग्रवाल, पूनम महतो, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बबलू फरीदी, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजकिशोर जेना,अजय कांत सिंहा,गज नफर खान, बच्चु राय ,अभिषेक पांडे मौसम सिंह ,सुमन सिंह ,शिवेंद्र सिंह, सुमन सिंह,उमेश सिंह शामिल थे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsJharkhand congress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.