✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DPL Season2 : क्रिकेट का महाकुंभ DPL सीजन 2 में खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 5:14:01 PM

दुमका(DUMKA):भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है. यहां क्रिकेटरों को भगवान जैसा सम्मान दिया जाता है. भले ही राष्ट्रीय खेल हॉकी हो, लेकिन गली मोहल्लों में क्रिकेट खेलते बच्चे आम दृश्य है. यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते है.

प्रतिभा को मंच देने की पहल, DPL सीजन 2 का आयोजन

खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच जरूरी होता है.इसी दिशा में दुमका जिला क्रिकेट संघ लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है.कई सफल प्रतियोगिताओं के बाद अब दुमका प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-2 का आयोजन होने जा रहा है.करीब चार वर्षों के बाद यह लीग फिर से आयोजित होगी, जिसकी संभावित तिथि 5 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच तय की गई है.

नीलामी प्रक्रिया और टीम गठन के नियम

जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल के अनुसार, मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित होगी. अब तक 149 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 7 टीम मालिक नीलामी में भाग लेने के लिए तैयार है.टीम मालिकों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25,000 रखी गई है और 50,000 में कम से कम 15 खिलाड़ियों को खरीदना अनिवार्य होगा.प्रत्येक खिलाड़ी का बेस प्राइस 1,500 तय किया गया है.

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, U-14/U-16 अनिवार्य

लीग में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हर टीम में U-14 या U-16 के कम से कम दो खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य किया गया है साथ ही प्लेइंग इलेवन में भी एक युवा खिलाड़ी को मौका देना जरूरी होगा, जिससे उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके.

आकर्षक पुरस्कार, विजेताओं को मिलेगा सम्मान

DPL सीजन 2 में विजेता टीम को 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा.यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए न सिर्फ अनुभव बल्कि प्रोत्साहन का भी बड़ा अवसर बनेगी.

आधुनिक तकनीक और अनुशासन पर जोर

सचिव ने बताया कि इस बार DPL का आयोजन आधुनिक तकनीकों के साथ किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव मिल सके उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों से अनुशासन की अपेक्षा की जाती है और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कुल मिलाकर कहें तो दुमका प्रीमियर लीग सीजन-2 न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह का केंद्र बनेगा, बल्कि यह जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए अपने सपनों को उड़ान देने का सुनहरा मौका भी साबित होगा.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:DPLDumka premium leagueCricket match dumkaDPL in dumkaDPL 2026Trending newsViral newsDumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.