✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बच्चों की लड़ाई में रांची में चली दर्जनों राउंड गोलियां, पुलिस मामले की जांच में जुटी 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:27:20 PM

रांची(RANCHI): खेल खेल में उत्पन्न हुआ विवाद इतना बढ़ा की एक बच्चे के परिजनों ने दूसरे बच्चे के घर पर दर्जनों राउन्ड गोली चला दिया. इस मामले में किसी के हता हत होने की खबर नहीं है. लेकिन गोली चलने से पूरा परिवार दहशत में है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. पुलिस विवाद कैसे शुरू हुआ इसे लेकर  दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी जुटा रही है. फिलहाल एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दरअसल मामला सुखदेव नगर के न्यू आनंद नगर इलाके का है.जिनके घर पर गोली चली है उनलोगों का कहना है कि इससे पहले सुबह में भी घर में घुस कर मारपीट की गई है. इस मामले में सुखदेवनगर थाना में आवेदन भी दिया गया है.                

इस मामले में डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि यह विवाद एक दिन पूर्व से चल रहा था. इस मामले में आज दोपहर भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों पक्ष के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ले रही है. फिलहाल एक अपराधी सोनू सिंह को हिरासत में ले कर पूछताछ चल रही है. उन्होंने बताया कि सोनू सिंह का आपराधिक इतिहास भी है

जान लेने की थी मंशा . 
जिनके घर पर गोली चली उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे के विवाद में अपराधियों ने दर्जनों राउन्ड गोली घर पर चलाया है.गोली चलाने वाले की मंशा किसी के जान लेने की थी. अपराधी बिना मतलब के विवाद को उत्पन्न किया गया. गोली बारी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 
वार्ड पार्षद ओम प्रकाश ने बताया कि गोली चलाने वाले लोगों पर जल्द पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया तो इस मामले में आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले अपराधी कई मामलों में पहले से वांटेड है. उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों के साथ जो हुआ है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Tags:Ranchiranchi sukhdeonagar policejharkhand crimeranchi crimenew anand nagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.