✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चार धाम की यात्रा से वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,दर्जनों घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:25:27 AM

देवघर(DEOGHAR): चार धाम यात्रा कर लौट रही तीर्थ यात्री बस देवघर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा हैं की छतीसगढ़ के जानकी ज़िला से बस द्वारा चार धाम यात्रा पर ड्राइवर सहित 53 लोग निकले थे. सभी कोई चार धाम की पूजा अर्चना करते हुए  देवघर के बाबा मन्दिर पहुँचे थे. यहां से पूजा करने के बाद सभी लोग वापस बस से लौट रहे थे. बीती रात करीब 11 बजे जब बस देवघर के बूढैई थाना क्षेत्र के सरपता जगल पहुंची तो अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाकी यात्रियों को हल्की फुल्की चोटे आई. घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई निरंजन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. उसके बाद बुढैई थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद, एएसआई भागीरथ महतो घटना स्थल पहुंच कर सभी घायल यात्री को इलाज के लिए एंबुलेंस से  देवघर सदर अस्पताल भेजा गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeogharbus accident in deogharChar Dham Yatra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.