जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में यदि आपके समक्ष अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी सामने आ जाए तो घबराये नहीं. यहां ऐसे कई अस्पताल के जहां आप इलाज करा सकते हैं. इमरजेंसी होने पर घबराने की बजाय सही समय पर सही अस्पताल पहुंचना ही सबसे बड़ा जीवनरक्षक कदम साबित होता है. शहर में कई ऐसे बड़े और विश्वसनीय अस्पताल मौजूद हैं, जिन्हें लाइफलाइन माना जाता है और जहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहती है. निजी क्षेत्र में सबसे पहले नाम आता है टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच)का, जिसे शहर का प्रमुख और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल माना जाता है.
इमरजेंसी में लाईनलाइ साबित होते है ये हॉस्पिटल
यहां एक्सीडेंट, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों के लिए तुरंत इलाज की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अपनी आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए जाना जाता है. यहां कार्डियक, न्यूरो और ट्रॉमा के मामलों में त्वरित इलाज किया जाता है. मेडिट्रीना हॉस्पिटल भी इमरजेंसी सेवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ केंद्र है, जहां क्रिटिकल केयर यूनिट और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ हमेशा तैयार रहते हैं. इनके अलावा टाटा मोटर्स अस्पताल भी जो सही समय पर इलाज करता है.
मुफ्त इलाज के लिए इन अस्पतालों में जा सकते है आप
आप चाहे तो सरकारी अस्पताल भी जा सकते है.कोल्हान का सबसे बड़ा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी इमरजेंसी के दौरान एक बड़ा सहारा है. सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां कम खर्च में इलाज की सुविधा मिलती है और गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते है. यह कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. वहीं, परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में भी आप इमरजेंसी सेवाएं ले सकते है.
कौन सा अस्पताल देता है 24 घंटे सेवा
इमरजेंसी में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में पहले से यह जानकारी होना जरूरी है कि आपके आसपास कौन सा अस्पताल 24×7 सेवा दे रहा है.जमशेदपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कई प्रमुख सरकारी और निजी अस्पताल मौजूद है, जो इमरजेंसी से लेकर सामान्य इलाज तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है जिसमे सरकारी अस्पताल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सदर अस्पताल जमशेदपुर, रेलवे अस्पताल टाटानगरवही निजी अस्पतालों में
टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएस) ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिट्रीना हॉस्पिटल टिनप्लेट हॉस्पिटल शामिल है.