✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के मटकुरिया में चला "बेहतर भारत के लिए दान" अभियान ,सफलता से उत्साहित है कांग्रेस 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:01:36 PM

धनबाद(DHANBAD) | देश के लिए दान,  संविधान को बचाने के लिए सहयोग, देश की रक्षा  के लिए प्रयास  अभियान की गति तेज हो रही है.  सोमवार को धनबाद के वार्ड नंबर 32 विकास नगर में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय  उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ने "बेहतर भारत के लिए दान" कार्यक्रम किया.  इसके तहत घर-घर जाकर देश हित में कांग्रेस से जुड़ने की अपील की गई. लोग इस अभियान का  भरपूर सहयोग किया . अशोक सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 32 विकास नगर में बेहतर भारत की लिए दान" अभियान चलाया गया.  

अशोक सिंह ने कहा कि जिस तरह से देश के सविधान के साथ छेड़ छाड़ हो रहा है, इससे देश को बचाना होगा.  कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर धनबाद के नागरिकों से अपील है कि   जितना हो सके दान करे,कांग्रेस को मजबूत करे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, रामजी भगत, श्रीधार यादव, विंध्याचल यादव, सुरेन्द्र सिंह, विरेंद्र यादव ,युवा प्रदेश महासचिव राजीव रंजन कुमार, गोपाल धारी, युवा जिला महासचिव विक्की कुमार, लालू प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद, रवि, रजनीकांत, साहिल, सौरव, जितेन्द्र यादव, राहुल महतो सत्रुधान कुमार कुशवाहा इत्यादि उपस्थित थे.इसके पहले भी अशोक सिंह के नेतृत्वा में पुटकी ,सिंदरी सहित अन्य जगहों पर यह अभियान चलाया गया है.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:dhanbadabhiyanmatkuriyadonatefordeshsahayog

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.