☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर मंदिर- दान दें नाम लिखवाएं, मिलेगी बेहतर सुविधाएं, दान को पारदर्शी बनाने की एक पहल, देखिये और क्या क्या

देवघर मंदिर- दान दें नाम लिखवाएं, मिलेगी बेहतर सुविधाएं, दान को पारदर्शी बनाने की एक पहल, देखिये और क्या क्या

देवघर (DEOGHAR) : किसी भी धार्मिक स्थल पर लोग अपनी इच्छा अनुसार दान देते हैं. कई तो अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भारी भरकम गुप्त दान भी देते है. गुप्त दान का कहीं भी लेखा-जोखा नही रहता है. ऐसे इस तरह के दान का दुरुपयोग होने की प्रबल संभावना हो सकती है. लेकिन देवघर के बाबा मंदिर में अगर आप एक लाख रुपया से अधिक स्वेच्छा से दान करते है और उसकी पक्की रसीद लेते है तो आपको कई तरह की सुविधाएं मंदिर प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा सकती है. दान और मंदिर के विकास में प्राप्त राशि मे पारदर्शिता लाने के लिए मंदिर प्रशासन ने इसी वर्ष से दाताओं का नाम बोर्ड पर लिखने की पहल शुरू की है. इस बोर्ड में दाता अगर 1 लाख से अधिक राशि मंदिर को दान स्वरूप देते है, तो उनका नाम बोर्ड में लिखा जाएगा जो सार्वजनिक रहेगा. यह बोर्ड मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में टँगा रहेगा. अगर इस बोर्ड में दान करने वाले दाताओं का नाम दर्ज होता है उन्हें कई तरह की सुविधा मिलेगी.

जानिए कौन-कौन सी है सुविधा

आजीवन उन्हें साधारण लाइन में नही लगना होगा,उनका पूजा विधि विधान से करवाया जाएगा. मंदिर प्रशासक सह उपायुक्त की निगरानी में इसकी मोनिटरिंग की जाएगी. अभी तक 4 दान दाताओं का नाम बोर्ड पर अंकित हुआ है जिनके द्वारा 1 लाख से अधिक की राशि मंदिर के विकास में दी गयी है. आज जिला उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर पहुँच मंदिर कर्मियों और

बैठक कर दान दाताओं के बारे में ली गई जानकारी

अधिकारियों के साथ बैठक कर दान दाताओं के बारे में जानकारी ली और नाम निर्देशित बोर्ड का अवलोकन भी किया. मंदिर पहुंचे उपायुक्त द्वारा मंदिर का निरीक्षण करने के क्रम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रांगण में लगातार पानी का छिड़काव करते रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. मंदिर स्थित प्रशासनिक कार्यालय में मंदिर प्रभारी सह सदर एसडीओ एवं अन्य के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई.

Published at:03 Apr 2023 06:07 PM (IST)
Tags:DonatefacilitiesDEOGARHBABAMANDIRTHENEWSPOSTJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSJHARKHANDLATESTUPDATE
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.