✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायढेला के दबंग जन वितरण  दुकानदार देते है कम राशन ,वसूलते है अधिक राशि ,जानिए कहा की गई यह शिकायत

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:01:28 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सरायढेला में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार महेंद्र सिंह के पुत्र प्रताप सिंह और राजेश सिंह कार्ड धारियों से कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं. राशन तौलने  के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेते है. राशन में भी कटौती कर दी जाती है.  विरोध करने पर राशन कार्ड बंद करवाने की धमकी दी जाती है.  जनता दरबार में मंगलवार को उपायुक्त के सामने यह शिकायत की गई . उपायुक्त को यह भी बताया गया कि पीडीएस विक्रेता महेंद्र सिंह और उनके पुत्रों द्वारा एक ही स्थान में तीन दुकान चलाई जा रही है. सभी कार्ड धारियों को एक ही जगह राशन दिया जाता है.  इस वजह से कार्ड धारियों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है. 

शिकायतों को त्वरित निष्पादित करने का दिया आदेश 

उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से सुना और आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  जनता दरबार में यह भी  शिकायत आई कि   गोविंदपुरी स्थित उसके  पैतृक जमीन को फर्जी तरीके से बेच दी गई है. बरवाअड्‌डा थाना क्षेत्र से आए शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने की बात कही.  उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त उन्हें मिली थी, लेकिन उसके बाद से आज तक राशि नहीं मिली. उपायुक्त  संदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में शिकायतें सुनी. सभी शिकायतों को त्वरित ढग से निष्पादित करने का संबंधित विभागों को निर्देश दिया. 

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadPDSsaraidhellaillegalrashan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.