✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रिटायर्ड आईएएस के घर बीते आठ सालों से चल रही थी ऐसी शर्मनाक हरकत, जानिए मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:06:20 AM

रांची (RANCHI): रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला है घरेलू उत्पीड़न का. यह उत्पीड़न परिवार के किसी सदस्य के साथ नहीं, ब्लकि घर की हाउस होल्ड हेल्पर सुनीता के साथ पिछले आठ साल से किया जा रहा था. राहत की बात है कि अब मामला प्रकाश में आया है. और पीड़िता सुनीता को रेस्क्यू कर लिया गया है. फिलहाल उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है.

कैसे सफल हुआ रेस्क्यू

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गई दिव्यांग युवती सुनीता के साथ बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जाता था. घर में बंधक बनी दिव्यांग युवती ने किसी प्रकार मोबाइल पर विवेक आनंद बास्के नामक एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी. उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी. इसके बाद सुनीता को पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा के घर से रेस्क्यू किया गया.

कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स में चल रहा इलाज

पीड़िता सुनीता को रेस्क्यू कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसका रिम्स में इलाज किया जा रहा है. पीड़िता सुनीता की सुरक्षा व्यवस्था में दो महिला सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है. मेडिकल फिट होने के बाद पीड़िता सुनीता को कोर्ट में प्रोड्यूस किया जाएगा जिसके बाद 164 का बयान दर्ज किया जाएगा. पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है. अरगोड़ा थाना की पुलिस सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकती है.

दर्ज धारा

सीमा पात्रा के ऊपर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है. वहीं एससी- एसटी एक्ट के तहत धारा 3(1)(a)(b)(h) के तहत मामला दर्ज हुआ है. मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.