✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा सदर अस्पताल में शराब और सिगरेट पी रहे डॉक्टर! मरीज के परिजनों ने किया जमकर हंगामा, लगाया ये गंभीर आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:53:34 AM

लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा सदर अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लाने के बाद उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया.परिजनों का आरोप है कि जब वह इलाज के लिए घायल व्यक्ति को लेकर सदर अस्पताल आए तो देखा कि डॉक्टर अपने चेंबर में बैठकर शराब की खाली बोतल के साथ बैठा था और सिगरेट पीते हुए दिखे.घायल मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए.  

परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया ये गंभीर आरोप

 परिजनों का कहना है कि घायल मरीज को लाने के पश्चात उसके इलाज में डॉक्टर के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया.सदर अस्पताल में आनेवाले मरीजों का डॉक्टर इलाज करने के बजाय उसे तुरंत रांची रिम्स रेफर कर देते हैं. डॉक्टर अपने चेंबर में शराब की बोतल और सिगरेट मिल रहे हैं. ऐसे में लोहरदगा में सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का क्या हाल होगा यह समझा जा सकता है.

 अस्पताल में दो दिनों में लगातार दो बार हंगामा हुआ है

 लोहरदगा सदर अस्पताल में दो दिनों में लगातार दो बार हंगामा हुआ है. लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल उपाधीक्षक शंभू नाथ चौधरी व्यवस्था सुधारने के बजाय अपनी पीठ थपथपाने में ज्यादा ध्यान देते हैं.सदर अस्पताल इन दिनों हंगामा स्थल बना हुआ है,फिलहाल इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं एक अन्य घायल है जिसका इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है.

   

Tags:Lohardaga Sadar HospitalLohardaga Sadar Hospital jharkhandLohardaga Sadar Hospital newsSadar HospitalLohardaga Sadar Hospital doctorDoctors drinking alcohol and cigarettesDoctors drinking alcohol and cigarettes in lohardagaDoctors drinking alcohol and cigarettes jharkhandjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaylohardagalohardaga newslohardaga news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.