✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में डॉक्टरों की जान खतरे में! डॉक्टरों पर जानलेवा हमलों के विरोध में पूरे राज्य में डॉक्टर ने किया कार्य बहिष्कार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:53:43 PM

रांची(RANCHI): लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों को झारखंड में अपराधियों से अपनी जान के लाले पड़ गए हैं. बता दें कि राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर इलाके में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर अंचल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ था. कुछ दिनों पहले भी झारखंड के अन्य जिलों में भी ऐसे वारदात देखने को मिली थी. इसी को लेकर चिकित्सकों पर हो रहे लगातार हमले से झांसा और आईएमए में काफी आक्रोश भी देखने को मिला.

झारखंड राज्य के समस्त डॉक्टरों ने 1 मार्च को अपने कार्य से दूरी बनाने का फैसला लिया. इसी कड़ी में राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों ने राज्य सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की. इतना ही नहीं डॉक्टरों ने यह भी कहा कि यह एक सांकेतिक प्रदर्शन है. अगर सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करती है तो यह आंदोलन और उग्र होगा.

मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

बता दें कि रांची से पहले झारखंड के गढ़वा जिले में भी डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. तब उसका आरोप झामुमो के कार्यकर्ताओं पर लगा था. इस तरह की लगातार घटनाओं के बाद IMA ने एक दिवसीय हड़ताल का फैसला किया. डॉक्टरों की मांग है कि राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए. हालांकि, डॉक्टरों ने हड़ताल से इमर्जेन्सी सेवाओं और ओपीडी सेवाओं को बाहर रखा है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  

Tags:attacks on doctorsattack on doctorsdoctorsdoctors attackeddoctors attackdoctordoctor attackedattack on delhi doctorsattackhealth ministry on attacks on doctorsattack on osmania doctorsattack on nims doctordoctors protestdoctor reactiondoctors attacked in coronaindore doctor attackdoctor reactsattackspatient attacks resident doctorsdoctor whothe doctordoctors on strikedoctor mikeattack on doctor in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.