✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, कहा 'नीरज की तरह तुम्हें भी मारेंगे गोली'

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 3:39:49 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित बिरसा मुंडा पार्क के पास महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को अज्ञात अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है. धमकी भरा पोस्टर क्लिनिक के अंदर आईसीयू के बाहर चिपका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

डॉ. मिहिर कुमार की शिकायत पर धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 9 फरवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी क्लिनिक के भीतर घुसकर आईसीयू के बाहर धमकी भरा पत्र चिपका दिया. घटना की जानकारी क्लिनिक कर्मी असलम ने दी, जिसने पत्र देखकर उसकी तस्वीर व्हाट्सऐप के माध्यम से डॉक्टर को भेजी. सूचना मिलते ही डॉ. मिहिर तुरंत क्लिनिक पहुंचे और पोस्टर को चिपका हुआ पाया.

धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी थी कि उस दिन ग्रुप में होने की वजह से बच गए, नहीं तो गोली मार देता. जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, उसी तरह तुम्हें भी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. इसे हल्के में मत लेना, चार तारीख को मार दूंगा. एसपी या डीएसपी के पास भी जाओगे तो नहीं बच पाओगे. पत्र के नीचे अंग्रेजी में “Kill” शब्द भी लिखा हुआ है.

डॉ. मिहिर कुमार ने आशंका जताई है कि यह धमकी रंगदारी वसूली के इरादे से दी गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी और क्लिनिक स्टाफ की सुरक्षा की मांग की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:dhanbaddhanbad newsdhanbad latest newsnews updatelatest updatedhanbad big updateDoctor in Dhanbad receives death threatdeath threat to doctordeath threat to doctor in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.