✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्या आप भी पाना चाहते हैं झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ? स्टेप बाय स्टेप जानिए क्या है प्रक्रिया?

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:31:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):
झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है, झारखंड अबुआ आवास योजना. वैसे तो झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही ये योजना बहुचर्चित है, पर अभी भी कई ऐसे लोग है जो इस योजना का लाभ तो पाना चाहते है पर सही आवेदन प्रक्रिया नही जानते है.

ऐसे में अब योजना की बात करे तो इसकी शुरुआत साल 2023 में हुई थी. वहीं इस योजना का लक्ष्य बेघर परिवारों को निःशुल्क मकान उपलब्ध कराना है. साथ ही योजना के तहत 1 वर्ग मीटर क्षेत्र में मकान बनाए जाएंगे. निर्मित घर में 3 कमरे होंगे साथ ही रसोईघर और स्नानघर भी बनाये जाएंगे. इस मकान निर्माण के लिए 2 लाख रुपए भी प्रदान किए जाएंगे, मनरेगा के तहत 95 दिन की मजदूरी भी दी जाएगी. इसके अलावा मकान के पुनः निर्माण के लिए भी 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. 

बताते चले की इस योजना के तहत झारखंड आवास योजना का काम 3 चरणों में किया जाएगा. जिसके तहत वर्ष 2023-2024 में पहले चरण में 2 लाख मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं वर्ष 2024-2025 में दूसरे चरण में 3 लाख 50 हजार मकान बनाने की योजना थी, और अब तीसरे चरण में वर्ष 2025-2026 में 2 लाख 50 हजार मकान बनाने की योजना रखी गई है. योजना का लाभ उन्ही व्यक्तियों को मिलेगा जो लाभार्थी झारखंड के स्थायी निवासी होंगे. साथ ही परिवार वर्तमान में कच्चे मकान में रह रहा हो, निराश्रित या बेघर परिवार हो, विशेष रूप से कमजोर, या जनजातीय समूह (पीवीटीजी) से संबंधित परिवार हो, प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ हो, या फिर मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर हो. 

साथ ही वैसे परिवार जिनके पास प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना या इंदिरा आवास योजना, परिवार के पास घर पर चार पहिया गाड़ी या मछली पकड़ने वाली नाव, परिवार के पास तीन या चार पहिया कृषि उपकरण, परिवार का कोई सदस्य सेवानिवृत्त हो या सरकारी/अर्धसरकारी सेवा में हो, परिवार का सदस्य आयकर देता हो, किसी परिवार के घर में फ्रिज हो, परिवार के पास न्यूनतम सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ कृषि भूमि हो, और परिवार के पास 5 एकड़ कृषि भूमि होगी, तब इस योजना का लाभ उन्हे नही मिलेगा.

योजना का लाभ पाने के लिए ये दस्तावेज़ जरूरी है : 

निवास प्रमाण पत्र 
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाते का विवरण 

लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

झारखंड आवास योजना का आवेदन पत्र इन कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है: 

पंचायत मुख्यालय
ब्लॉक कार्यालय
ग्राम सभा कार्यालय
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

साथ ही योजना के आवेदन के लिए हेल्पलाइन नंबर:
0651-2400244. या 0651-2360251, या फिर महत्वपूर्ण वेबसाईट: झारखंडअबुआ आवास योजना आवेदन पत्र पर संपर्क कर सकते हैं.

Tags:Abua Awas Yojanaझारखंड अबुआ आवास योजनाJharkhand Abua Awas YojanaAbua Awas Yojana updatejharkhand scheme

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.