✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिक्षा विभाग का लेखा जोखा नहीं मिलने पर भड़के डीएम, बोले - कोई गड़बड़ी बर्दास्त नहीं

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:35:16 PM

मोतीहारी(MOTIHARI) : पूर्वी चंपारण का शिक्षा विभाग आज एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इस बार चर्चा का कारण है मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल का आज 16 जुलाई को शिक्षा विभाग का निरीक्षण करने आ जाना. बता दें कि, पूर्व से निर्धारित रूटीन के अनुसार शिक्षा विभाग का जांच करने जब डीएम सौरव जोरवाल पहुंचे तो वे गुस्से से लाल हो गए. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कार्यो का लेखा जोखा का डाटा मांगा तो उनका हाथ खाली ही रह गया.

डीईओ ने नेटवर्क खराब होने का दिया कारण

वहीं, निरीक्षण के दौरान डीएम कार्यालयों में घूम-घूम कर बार बार डीईओ से डाटा मांगते रहे. लेकिन डीईओ द्वारा डीएम को एक भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया गया और अंत में नेटवर्क के खराब होने के कारण डाटा नहीं निकल पाने का कारण दे दिया. इतने में डीएम गुस्से से लाल हो गए और अधिकारियो को आदेश दिया कि वे तुरंत उनके कार्यलय में डाटा लेकर पहुंचे. लेकिन शायद डीएम साहब को यह जानकारी अभी नहीं है कि, इस विभाग में तो डाटा के खेल में ही सब कुछ हो रहा है.

 डेस्क बेंच में गड़बड़ी मामले की होगी जांच

बहरहाल, जिलाधिकरी ने बताया कि पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार आज कार्यालय का जांच किया गया. लेकिन विभाग ने कोई डाटा उपलब्ध नहीं कराया. डीएम ने टोला सेवकों के बहाली पर भी कहा कि, कोई गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी. साथ ही पहले वाले डीइओ के समय के डेस्क बेंच में गड़बड़ी मामले की जांच भी कराई जाएगी.

Tags:DMeducation departmentirregularitiesmotiharibiharpatnaeducationsystemdmsauravjorwalशिक्षाविभागडीएमसौरवजोरवालजिला शिक्षा पदाधिकारीDistrict Education OfficerडाटाData

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.