✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में दीपावली की रही धूम, पढ़ें कैसे ओडिशा के महामहिम से लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूरे उत्साह से मनाई दीपावली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:38:57 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में दीपावली की रौनक देखने को मिली. एक तरफ जहां आम लोग दीपावली के उत्साह में रंगे दिखे, तो वहीं दूसरी ओर यहां के नेता और मंत्री भी पीछे नहीं रहे. वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने एग्रियो स्थित आवास पर परिवार संग दीपावली मनाई. सबसे पहले महामहिम ने लक्ष्मी- गणेश और कुबेर की पूजा- अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद आवास पर मिलने पहुंचे, पहुंचे शुभचिंतको और समर्थकों का अभिवादन किया.

राज्यपाल रघुवर दास ने समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल रघुवर दास ने समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मां लक्ष्मी से सभी के घर खुशहाली आए ऐसी कामना की. उन्होंने कहा कि आज के दिन लक्ष्मी- गणेश और कुबेर की पूजा- अर्चना करने से घर में समृद्धि आती है. यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है. उन्होंने तमाम शुभचिंतकों को भी दीपावली और लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं दी.

झारखंड के मंत्री बना गुप्ता ने भी पूरे परिवार के साथ मीनाई दीपावली 

इसके साथ ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने भी कदमा स्थित अपने आवास पर अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली मनाई और पूजा अर्चना कर समस्त राज्य वासियों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि राज्य के सभी वासी खुशहाल और स्वस्थ रहे.  यही कामना वे ईश्वर से करते हैं, दीपावली का त्यौहार असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक है, और हम सभी को आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए की हमें एकजुट होकर अपने समाज और अपने देश से बुराइयों को दूर करना है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Iron CityMinister Banna Guptagoverner of Odishajmmhealth minister of jharkhandDiwali

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.