✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजभवन के समक्ष 77 दिनों से धरनारत दुमका के दिव्यांग शिक्षक राजेश ने क्यों किया धरना खत्म, जानिये

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:16:45 AM

रांची (RANCHI): राजभवन के समक्ष पिछले 77 दिनों से धरना दे रहे दुमका के दिव्यांग शिक्षक राजेश कुमार को सिद्धू-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर विभाग में पढ़ाने की अनुमति मिल गई है. अब वो अपना धरना समाप्त कर रहे हैं. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है.

बता दें कि राजेश करीब एक साल तक सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय में मौखिक आदेश के तहत एक शिक्षक के तौर पर पढ़ा रहे थे. लेकिन उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा था. मामले को लेकर उन्होंने राजभवन में शिकायत की थी. राजभवन की ओर से उन्हें एक लाख रुपया का भुगतान किया गया था. राजेश मानदेय भुगतान की मांग और दोबारा नौकरी में बहाल करने की मांग को लेकर करीब ढाई महीने से धरने पर थे.

राजेश दुमका में इकोनॉमिक्स विभाग में पूर्व में क्लास लेते थे. 600 रुपए प्रति क्लास उन्हें मिलता था. इकोनॉमिक्स में स्नातकोत्तर हैं और नेट क्वालिफाइड हैं .सिद्धो-कान्हो मुर्मू विश्वविधालय में पीएचडी कर रहे हैं. भीषण गर्मी और बरसात के बाद भी अड़े रहे. आखिरकार 77वें दिन राजेश धरनास्थल से सोमवार को समाप्त करके दुमका जा रहे हैं.

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.