धनबाद(DHANBAD): भाजपा नेता और भोजपुरी के "पावर स्टार" पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह सिंह के तलाक का मामला सुलझ नहीं रहा है. कोर्ट की पहल पर काउंसलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह नहीं हो पा रहा है. कुटुंब न्यायालय की ओर से रिकॉन्सिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. इसको लेकर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट पहुंची पर पवन सिंह बीमारी के कारण मौजूद नहीं हो सके. इस वजह से रिकॉन्सिलिंग नहीं हो सकी। अब कुटुंब न्यायालय की ओर से 24 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है.
ज्योति सिंह के वकील के अनुसार कोर्ट की ओर से काउंसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि तय थी. कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुई. लेकिन तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके. अब कोर्ट की ओर से 14 फरवरी को तिथि निर्धारित की गई है. बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला चल रहा है. कुटुंब न्यायालय की पहल पर पूर्व में भी काउंसलिंग कराई गई थी. इसके बाद भी सुलह पर बात नहीं बन सकी।
काराकाट लोकसभा चुनाव में दोनों को साथ देखा गया था. लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया. उल्लेखनीय है कि पवन सिंह की ओर से पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए 9 अक्टूबर 2021 को बिहार के आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. इसके बाद ज्योति सिंह 28 अप्रैल 2022 को आरा की फैमिली कोर्ट पहुंची थी. बता दें कि पवन सिंह बिहार के काराकाट से लोक सभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था. चुनाव वह हार गए. उसके बाद बिहार विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो गए.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
