☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: जिला खनन टास्क फोर्स  की टीम उतरी सड़क पर, जब्त हुआ अवैध कोयला और बालू 

धनबाद: जिला खनन टास्क फोर्स  की टीम उतरी सड़क पर, जब्त हुआ अवैध कोयला और बालू 

धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार की रात 11 बजे  से लेकर देर रात तक धनबाद जिला खनन टास्क फोर्स  की टीम सड़क पर थी. उपायुक्त  वरुण रंजन के निर्देश पर जिला खनन टास्क फोर्स   ने शुक्रवार की रात औचक छापेमारी कर 30 टन अवैध कोयला और 100 क्यूबिक फीट अवैध बालू राजगंज  से जब्त  किया.  खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे से लेकर देर रात तक जिला खनन ट्रांसपोर्ट ने छापेमारी की.  इस क्रम में राजगंज थाना क्षेत्र के चार्ली बंगला  के पास राजगंज  पुलिस के सहयोग से अंडरपास स्कूल के नजदीक गोविंदपुर की ओर जाते हुए वाहनों की जाँच की गई.   

वाहनों के पास परिवहन चालान नहीं थे 

इस क्रम में 30 टन अवैध कोयला लोड हाईवे और 100 क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त  किया गया. वाहन  बिना परिवहन चालान के सड़क पर चल रहे थे.  दोनों वाहनों  को जब्त  कर राजगंज थाना के हवाले कर दिया गया और केस दर्ज किया गया.  अवैध कोयला और बालू का परिवहन जीटी रोड पर धड़ल्ले से होते है.  पुलिस या कोई और एजेंसी जब-जब छापेमारी करती है, सफलता हाथ लग जाती है.  होता यह है कि अवैध उत्खनन से इकट्ठा किए गए कोयले को बड़े वाहनों से लोकल उद्योगों अथवा बाहर की मंडियों  में भेजा जाता है. मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई थी. उस बैठक में कई निर्देश दिए गए थे. उसके बाद यह छापेमारी की गई है. 

संयुक्त छापेमारी का दिया गया था निर्देश 

बैठक में बंद पड़ी  खदानों से हो रहे अवैध कोयला खनन को लेकर  संयुक्त छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था.   हफ्ते में कम से कम एक बार सभी टीम मिलकर अलग-अलग जगह पर छापेमारी करने को कहा गया था.  इस ज्वाइंट टीम में जिला प्रशासन के अलावा पुलिस की टीम, सीआईएसएफ की टीम, जीएसटी की टीम को शामिल रहने को कहा गया था. निर्देश यह भी था कि जो भी गाड़ियां सक्रिय खदानों से निकलती है, उन गाड़ियों पर उनके कंपनी के नाम की पेंटिंग बीसीसीएल, सेल एवं ईसीएल करे.  ताकि गाड़ियां पर विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी गाड़ियां खदानों से निकल रही है, वह अपने सही स्थल पर पहुंच रही है.  इससे जो भी अवैध वाहन खदानों में प्रवेश करते हैं उसकी पहचान हो सकेगी और वैसे वाहनों को पकड़कर उचित कार्रवाई की जा सकेगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:04 Nov 2023 05:55 PM (IST)
Tags:dhanbadtaskforceraidkoyalabalu
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.