✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, पार्किंग, नो पार्किंग क्षेत्र के चिन्हांकन का दिया गया निर्देश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:00:46 AM

चाईबासा(CHAIBASA): चाईबासा में जिला समाहरणालय सभागार में -उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया है. उक्त बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक में संधारित कार्यवाही की संपुष्टि एवं घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के चिन्हित 6 व्यक्ति राजेश तवारी, राजाराम गुप्ता, त्रिशानु राय, सिद्धार्थ होन्हागा, उदय सुंडी, सरोज सिंकू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया.

पार्किंग तथा नो पार्किंग क्षेत्र को चिन्हांकन का दिया निर्देश

इस दौरान पथ निर्माण विभाग को सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यों को 10 अप्रैल से पूर्व पूरा करने, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी को जिला अंतर्गत बच्चों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने हेतु संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण तथा विद्यालयों/महाविद्यालयों में सड़क जागरूकता कार्यक्रम संचालन के निमित निर्देशित किया गया. उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दौरान शहर में संचालित होने वाले टोटो के ठहराव हेतु विशेष स्थल चिन्हित करने के अलावे शहरी क्षेत्रों में पार्किंग तथा नो पार्किंग क्षेत्र के चिन्हांकन का निर्देश दिया गया है.

नेत्र जांच शिविर लगाने और वाहन जांच का दिया गया आदेश

इसके अलावा आगामी 15 अप्रैल को चाईबासा बस स्टैंड पर ड्राइवर व कंडक्टरों हेतु नेत्र जांच शिविर आयोजित करवाने तथा अनुमंडल पदाधिकारी-जगन्नाथपुर को क्षेत्र अंतर्गत विशेष रूप से वाहन जांच अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है. उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा वाहनों के परिचालन में अवरोधक के रुप में मौजूद पुराने/सुखे हुए वृक्षों को हटाने एवं सभी क्षेत्रों में नियमित वाहन जांच चलाते हुए सड़क सुरक्षा के अधिनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश भी दिया गया है.

उक्त बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के.राजहंस, पुलिस उपाधीक्षक(मु.) सुधीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी- पोड़ाहाट-चक्रधरपुर/जगन्नाथपुर, कार्यपालक पदाधिकारी-चाईबासा नगरपरिषद सहित सड़क सुरक्षा समिति सदस्य गण उपस्थित रहे.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा

Tags:District Level Road SafetyCHAIBASA NEWSCommittee meetingDeputy Commissioner Ananya MittalDistrict Collectorate Auditorium in Chaibasa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.